राज्य खेल अलंकरण हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

राज्य खेल अलंकरण हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित की गई है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र प्रारूप मय विज्ञापन विभाग की वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। जिले के ऐसे खिलाड़ियों, प्रशिक्षक, निर्णायक जो उक्त पुरस्कारों हेतु पात्रता रखते हैं वे अपना आवेदन पत्र राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित 30 जून 2024 तक कार्यालयीन समय में संचालनालय  खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर  या कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में सीधे जमा कर सकते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments