राजनांदगांव : विश्व योग दिवस के अवसर पर आज शंकरपुर उत्तर मंडल मुक्तिधाम के पास जिला भाजपा अजा मोर्चा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र रामटेके के नेतृत्व में उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास किया इस अवसर पर जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शिव वर्मा की खास मौजूदगी रही।
जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजनांदगांव के आयोजन शांतिनगर शंकरपुर उत्तर मंडल ( मुक्तिधाम के पास ) में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने अतिथि के रूप में जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र रामटेके एवं जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व् वार्ड के वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही है। वैसे तो जिला भाजपा अनुसूचित जाति' मोर्चा ने सभी मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए प्रमाणित योग प्रशिक्षक नवीन राजपूत सर के मध्य हुए योग किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनु.जाति मोर्चा दीपेश शेंडे,जीतेन्द्र गेंन्द्रे जिला मंत्री संकेत रामटेके शहर अध्यक्ष अनु मोर्चा विनोद भारती , शहर मंत्री भाजपा चंद्रभान जंघेल , शहर उपाध्यक्ष अनु मोर्चा अनिल तुरकने, महेश महोबे , शहर मंत्री प्रवेश इलमकार मीडिया प्रभारी मयंक मेश्राम व् वार्ड के प्रमुख नागरीक मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य उपस्तिथ थे।
Comments