राजनांदगांव : दिनांक :- 21-जून-2024 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें उदयाचल द्वारा 2 स्टॉल लगाया गया था, जिसमें योग करने वालों को केला, बिस्किट, चॉकलेट, नींबूपानी, नारियल दूध, इत्यादि का 700 लोगो को वितरण किया गया। स्टाल में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे जी ,जिलाधीश - श्री संजय अग्रवाल जी, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग जी नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता जी, एसडीएम श्री अतुल विश्वकर्मा जी आदि समस्त जनप्रतिनिधि ने भी आकर स्टॉल का अवलोकन कर उदयाचल के सहयोग की सराहना की I
ज्ञातव्य रहे पिछले 10 वर्षों में उदयाचल द्वारा योग दिवस पर इसी प्रकार का सहयोग दिया जा रहा है। उदयाचल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना ,अतुल रायचा,अशोक मोदी ,विनोद डढ्ढा, सुनील बरड़िया, प्रकाश रंगारी, गौतम बाफना प्रभात कांकरिया, प्रभात कोटडिया, संतोष सावा, एवं युवा संगठन से प्रतीक चोपड़ा, भावेश मोदी, नितिन बाफना, मोहित कोटडिया, प्रतीक काकरिया, रवि जोशी आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी बालचंद पारख द्वारा दिया गया ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments