गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : पलारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दतान(ख)में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने किये योगाभ्यास ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित ग्रामीण व शिक्षकों की उपस्थिति रहा।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक राकेश कुमार साहू ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर बच्चों सहित ग्रामीणों को योग के विभिन्न चरणों का योगाभ्यास विद्यालय प्रांगण में कराए गए हैं ताकि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोग योग को अपने जीवन में आत्मसात करने की पहल पर ध्यान दे सके।



Comments