बलौदा बाजार की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान

बलौदा बाजार की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :  बलौदा बाजार की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार की घटना में कांग्रेस का बड़ा हाथ है। यह हम नहीं आम जनता कह रही है। सोशल मीडिया में, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस नेता, कांग्रेस नेता के पूर्व मंत्री और विधायक जमावड़ा कर रहे हैंं। वहीं कांग्रेसी नेताओं का नाम लिए जाने और फंसाने का दबाव बनाने वाले आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुलिस कोई दबाव नहीं बना रही है।

वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं मिलने पर कहा कि मरीजों को मशीन होने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। प्रदेश में रेडियोलॉजिस्ट और एनिस्थिसिया की बहुत कमी है। बांड डॉक्टर की भर्ती कर रहे हैं, उसमें इसका ध्यान रखा जाएगा। सरगुजा और बस्तर जैसे सुदूर क्षेत्रों में डाक्टर भेजेंगे। आवश्यकता पड़ने पर राज्य से बाहर के भी डॉक्टर बुलाएंगे। वहीं सीआरपीसी की इंसेटिव राशि नहीं मिलने पर कहा कि डॉक्टर और स्टाफ को मार्च 2022 से राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने सरकार रहते यह राशि नहीं दी। लगभग 35 करोड़ बकाया था, जिसमें 23 करोड़ सरकार ने दिया है। आने वाले 6 महीने में सभी देनदारी खत्म कर व्यवस्था सही करेंगे।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 मंत्री बनाये जाने पर कहा कि भाजपा के सभी 42 विधायक मंत्री पद के योग्य हैं। हर विधायक चाहता है मंत्री बन जाऊं। पुरंदर मिश्रा ने अपनी इच्छा जताई है। पार्टी और सीएम के आंकलन के हिसाब से मंत्री बनेंगे। नए पुराने सभी का मंत्रिमंडल में समन्वय होता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments