अम्बागढ़ चौकी : खुज्जी विधायक भोलाराम साहू सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित अम्बागढ़ चौकी के कान्हे मे रानी दुर्गावती प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे शामिल हुए। रानी दुर्गावती की मूर्ति अनावरण कर रानी दुर्गावती की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। सर्व आदिवासी समाजजनों से मुलाकात की। विधायक श्री भोला राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी दुर्गावती देश की वह वीरांगना थी जो अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध कर वीरगति को प्राप्त हो गई। वह बहादुर और साहसी महिला थीं, जिन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद न केवल उनका राज्य संभाला बल्कि राज्य की रक्षा के लिए कई लड़ाई भी लड़ी। रानी दुर्गावती अपने पति की मृत्यु के बाद गोंडवाना राज्य की उत्तराधिकारी बनीं और लगभग 15 साल तक गोंडवाना में शासन किया।रानी दुर्गावती मुगल शासक के आगे कभी भी घुटने नहीं टेके थे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एम डी ठाकुर, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी के अध्यक्ष विद्या ताम्रकार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रितेश मे श्राम, चौकी मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, साधना सिंह, विकास लाउतरे , बिशन देवांगन पार्षद, रजिया बेगम, समाज प्रमुख व क्षेत्रवासी, नगरवासी मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments