धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कल :  भागवत साहू

धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कल :  भागवत साहू


      
राजनांदगांव  :  जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि ग्राम मुड़पार में शासकीय जप्त रेती लगभग 800 हाईवा करोड़ों रुपए की रेती चोरी व बेचने मामला को लेकर भाजपा सरकार एवं उनके नेताओं के संरक्षण एवं मिलीभगत के कारण दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने के खिलाफ में जिला के सभी ब्लॉक मुख्यालय में 26 जून 2024 को धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन भ्रष्ट भाजपा मुखमंत्री का किया जाना तय किया गया है।श्री साहू ने आगे कहा कि सभी ब्लॉक प्रभारी अपने अपने ब्लॉक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने। सभी ब्लॉक अध्यक्षों से विनम्र अपील है।

ब्लॉक क्षेत्र के विधायकगण,पूर्व विधायकगण, पूर्व मंत्री, नेता, छाया विधायकगण, स्थाई, विशेष आमंत्रित सदस्य,राजनांदगांव ग्रामीण जिला कांग्रेस क्षेत्र के समस्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, नगर निगम,पालिका,परिषद, पंचायत सभी पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, सदस्यगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल,बकिसान कांग्रेस, अनुसूचित, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सदस्यगण कार्यकर्ता, सरपंच, पंच, प्रवक्ता, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, जोन, सेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेसजन, बुथ एवं बुथ के सभी कार्यकर्तागण को सूचित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments