छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन में 6 महीने में ही कानून व्यवस्था ध्वस्त  :  अभिमन्यु मिश्रा

छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन में 6 महीने में ही कानून व्यवस्था ध्वस्त  :  अभिमन्यु मिश्रा

 

छत्तीसगढ़  : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के सत्ता में आते ही सिर्फ 6 महीनों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है आये दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं बलोदा बाजार की घटना, आरंग में अल्पसंख्यक समुदाय के 3 लोगों की मॉब लीनचिंग की घटना, बलरामपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता व एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत की वारदात, अभी अभी दुर्ग में हुए गोवंश के कटे हुए सर वाली घटना जैसी इसके उदाहरण हैं, मेरे गृह जिले राजनांदगांव में ही अवैध शराब बिक्री-तस्करी, अवैध नशे का कारोबार, सट्टा पट्टी, जुआ, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन आदि सब धड़ल्ले से चल रहे हैं साथ ही चाकूबाजी की घटनाएं लूट पाट की घटनाएं रोज़ सामने आ रही हैं, इन सभी मामलों में पुलिस सिर्फ लीपा पोती करती दिखाई दे रही है केवल नाम की कार्यवाही होती है, इनसब से जनता खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही है, बलरामपुर मामले को पुलिस ने करंट से मौत होना बताया जबकि स्थानीयों का कहना है कि यह हत्या है इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल होते हैं।

इनसब से यह सोचने वाली बात यह भी है कि पुलिस के ऊपर आखिर किसका दबाव है व किनके संरक्षण में यह सब हो रहा है, यह नई सरकार कानून व्यवस्था में पूर्णतः फेल साबित हुई है और यह सिद्ध हो गया है कि यह केवल एक रिमोट कंट्रोल वाली नाकाबिल व अयोग्य सरकार है इनमे प्रशासनिक तजुर्बे का अभाव है इसलिए आगे चल कर छत्तीसगढ़ भी कही अगला मणिपुर न बन जाये इसलिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृह मंत्री विजय शर्मा को इस्तीफा दे देना चाहिए ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments