राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज से प्रारंभ नया शिक्षा सत्र 2024-25 का शाला प्रवेश उत्सव ठाकुर प्यारेलाल सिंह पूर्व माध्य. शाला में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल, डीपीसी श्री सतीश ब्यौहारे, श्री शंकर देवांगन, श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती रेखा मानिकपुरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया |प्रदेशभर में आज से प्रारंभ हो रही शालाओं में आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ठाकुर प्यारेलाल सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, राजनांदगांव में भी मनाया गया | इस अवसर पर शाला में उपस्थित कक्षा छठवी, सातवी एवम् आठवीं के बालक बालिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री सतीश ब्यौंहारे एवम् अन्य पालक गणों ने बालक बालिकाओं को तिलक लगाकर शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क शाला गणवेश एवम् पाठ्यपुस्कों का वितरण किया |
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों से कहा कि वे अनुशासन के साथ ही अच्छे से पढ़ाई करें नियमित दिए जाने वाले गृह कार्य को भी अवश्य करें अपने माता पिताओं के सपनों को साकार करें | इस दौरान बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ ही मिष्ठान का भी वितरण किया गया |इस दौरान आयोजन में शाला के शिक्षकगण श्री रामनारायण सिंह बघेल, श्री गणेश प्रसाद शर्मा, श्रीमती अनिता भोर एवम् अन्य शिक्षक एवम् कर्मचारी उपस्थित थे |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments