उपरवाह/राजनांदगांव : अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव हमेशा ही अपने नित नए रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर रहा है। विगत एक वर्ष से निः शुल्क कोचिंग क्लास, मेगा टेस्ट सीरीज, रक्तदान शिविर, किसान संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विभिन्न खेल गतिविधियों, स्टार्ट अपशैक्षणिक भ्रमण,स्वास्थ्य शिविर, माननीय कलेक्टर संजय अग्रवाल व जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कैरियर गाइडेंस/सेमिनार आदि का आयोजन किया जाता रहा है। इसी तारतम्य में गुरुवार को ग्राम जंगलेसर में धान फसल के बदले रबी फसल में मक्का की खेती पर सार्थक चर्चा किया गया। बैठक में बताया गया कि मक्का की खेती में धान फसल की अपेक्षा तीन गुना कम पानी की जरूरत होती हैं। अतः उपस्थित किसानों ने लगभग 100एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर मक्का की खेती करने पर जोर दिया ।
इससे किसानों को लगभग पांच लाख रुपए की उच्च क्वालिटी की बीज निः शुल्क प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के कृषि वैज्ञानिक व प्रमुख डा गुंजन झा, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक यशवंत साहू, संगठन सचिव माधव साहू, सचिव मिलन साहू, संभागीय संयोजक रूपेश साहू, प्रदेश सह संयोजक परदेशी राम साहू, अनिल साहू, भोज कुमार गंजीर, पवन साहू, विष्णु साहू, सरपंच ग्राम पंचायत जंगलेसर,कृषक देवल साहू, वासु, सुरेश चंद्राकर , राधेचरण साव, व्यास नारायण ,वीरेंद्र साहू, टहल साहू, भूषण साहू, केवल राम, शोभाराम व ग्रामवासी मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments