उपरवाह/राजनांदगांव : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमड़ीलेवा में नया शिक्षा सत्र का शुभारंभ नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, उन्हें खीर, पुड़ी, बड़ा और मिठाई खिलाकर व स्कूल ड्रेस, पुस्तकें बांटकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास साहू ने बच्चों को नए उत्साह के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षाविद् महादेव टंडन ने बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया । प्रधानपाठक परदेशी राम साहू ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को कहा।आज प्रथम दिवस जय मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह द्वारा न्योता भोज कराया । कार्यक्रम में संस्था प्रधान परदेशी राम साहू, शालेय शिक्षक सावित्री सोनी, हेमलता वर्मा, मनीष बरैया, मोमन साहू व सुरेश पटेल, गोपाल राम पटेल, जीत कुमारी धनकर, नीतू ठाकुर, अनुसुइया पटेल, सारिका चांदने, आशीष जोशी, रूपेन्द्र पटेल व बच्चे उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments