प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़ रही है विष्णुदेव साय सरकारः  गीता घासी साहू 

प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़ रही है विष्णुदेव साय सरकारः  गीता घासी साहू 


 राजनांदगांव  : छत्तीसगढ़ सरकार के 6 महीने की उपलब्धि पूर्ण कार्यकाल के संबंध में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू   ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में तेजी से काम हो रही है। इसकी झलक बहुत कम समय 6 महीने में ही दिखने लगा है। सुशासन, समृद्धि और विकास के नए आयाम गढ़ने का संकल्प लेकर राज्य सरकार कार्य कर रही है। राज्य के हर वर्ग के लोगों के लिए योजना बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है।मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि राज्य के अन्नदाताओं के लिए कृषक उन्नति योजना लागू कर सरकार ने उनका सम्मान बढ़ाया है। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना काफी मददगार साबित हो रही है। महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलने से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। उन्हें अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ती है।

योजना से राज्य की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इसी प्रकार केंद्र की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में विकास का नया अध्याय जोड़ रही है। प्रदेश में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास निर्माण कराने का लक्ष्य है। इससे गरीबों को पक्का मकान मिल रही है। जंगल क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए भी सरकार काम कर रही है। इस बार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा भुगतान किया गया है। इससे आदिवासी परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिल रही है। हमारी सरकार ने उनकी मेहनत का सम्मान किया है। प्रदेश में युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान, हाईटेक लाइब्रेरी खोले जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को राज्य में ही बेहतर शिक्षा मिल सके। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियद नेल्लानार योजना के तहत विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप खोले जा रहे हैं। इस प्रयास से सरकार की योजनाओं का लाभ सुदूर क्षेत्रों के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचेगा। इतने कम समय में ही हमारी राज्य सरकार ने विकास की गति काफी तेज कर दी है। इससे राज्य तेजी से उन्नति की राह में आगे बढ़ रही है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments