इंग्लिश मीडियम स्कूल , राम निवास सारडा कैंपस , चिल्हाटी रोड में हुआ शुरू

इंग्लिश मीडियम स्कूल , राम निवास सारडा कैंपस , चिल्हाटी रोड में हुआ शुरू

राजनांदगांव  : नवीन जिला मोहला-मानपुर - अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी रोड स्थित राम निवास सारडा एग्रीकल्चर कॉलेज कैंपस में आज 1 जुलाई को इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ हुआ । शैक्षणिक गतिविधि शुरू करने से पूर्व संस्था प्राचार्य डॉ .एस के मिश्रा सहित स्टाफ मेंबर्स ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया । संस्था प्राचार्य ने उपस्थित पालकों को भरोसा दिलाया कि नांदगांव शिक्षा मंडल के सम्मानित पदाधिकारियों की मंशा के अनुसार यह शाला गुरुकुल की सोच को सार्थक करेगी । सभी बच्चों का तिलक वंदन कर उन्हे मिठाई खिलाई गई । पालकों का भी मुंह मीठा कराया गया । शुभारंभ अवसर पर एग्रीकल्चर कॉलेज के स्टाफ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । नांदगांव शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री गिरीश शुक्ला , उपाध्यक्ष श्री नंदकुमार अग्रवाल , सचिव श्री सुरेश एच लाल , कोषाध्यक्ष श्री कमलेश उभरानी , उप सचिव श्री अनिल वार्ष्णेय ,प्रशासक डॉ.आर एन सिंह ,सहित सभी सदस्यों ने स्कूल संचालन के निर्णय को वनांचल वासियों के लिए वरदान बताया है । 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments