पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर में हुआ संपन्न

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर में हुआ संपन्न

 

राजनांदगांव :  पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रियल कोम्बो रेस्टोरेंट रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
  बैठक में संघ के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने प्रत्येक जिले में गठित किया जाना। पत्रकार साथियों के हित संवर्धन व सुरक्षा को लेकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने हेतु मुख्यमंत्री छ ग शासन से मुलाकात कर अवगत कराने संबंधी विषयों पर आवश्यक चर्चा की गई। स्वास्थ्य से संबंधित एवं अन्य विषम परिस्थितियों में श्रमजीवी पत्रकारों के सहयोग हेतु संघ की ओर से पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की गई।

 बता दें कि पत्रकार कल्याण महासंघ के तत्वावधान में आगामी 11 जुलाई को महासमुन्द जिले में सम्मान समारोह,20 जुलाई को कोंडागांव जिले में पत्रकार सम्मेलन,25 जुलाई को जिला दुर्ग में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उपस्थित सदस्यों की सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में रायपुर के पत्रकार साथी प्रदीप कुमार चौधरी को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव राजनांदगांव, दुर्ग जिलाध्यक्ष हनुमान नायक को संयुक्त रूप से दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। श्रीमती गीतेश्वरी बघेल को दुर्ग जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। पत्रकार कल्याण कोष के लिए दिनेश नामदेव, इमरान पारेख, देवराज साहू के द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया गया।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव प्रवीण खरे,आर बी वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष,आर के दास प्रदेश सह सचिव, छत्तूराम नंद प्रदेश संरक्षक, प्रदीप चौधरी प्रदेश संगठन सचिव, उत्तर कुमार कौशिक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,दिनेश नामदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, हनुमान नायक दुर्ग जिलाध्यक्ष, इमरान पारेख  जिलाध्यक्ष कोण्डागांव,देवराज साहू जिला सचिव महासमुन्द,गीतेश्वरी बघेल,प्रभा देशलहरे , अमरनाथ सिंह, बलविंदर कौर,बी एल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments