राहुल गांधी हिंदू विरोधी संगठनों के राष्ट्रीय प्रवक्ता  :आशीष डोंगरे

राहुल गांधी हिंदू विरोधी संगठनों के राष्ट्रीय प्रवक्ता  :आशीष डोंगरे

 

राजनांदगांव  :  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व भाजपा के दबंग नेता आशीष डोंगरे ने अपने एक जारी बयान में कहा कि देश की देश के पवित्र मंदिर संसद भवन में कथाकथित इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू विरोधी बयान बाजी करना कोई पहली बार नहीं है। वह तो बरसों से हिंदू विरोधी संगठनों के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। 
यह बात कहते हुए भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष डोंगरे ने आगे कहा कि राहुल गांधी को हिंदुओं के विरोध में बोलते समय यह भी होश नहीं रहता वह क्या बोल रहे हैं। इतना बड़ा अपराध कर रहे हैं। ऐसा अपराध जो धर्म के विरुद्ध भी है और कानून के विरुद्ध भी है। कथित इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक कांग्रेस सहित अन्य संगठनों में क्या हिंदू नेता नहीं है। जो उन्हें समझ सके या फिर वह अपने अंदर के हिंदुत्व पर इस तरह का अत्याचार सहकार विरोध करने का समर्थ नहीं दिखा पाए लानत है। ऐसे हिंदू कहलाने वाले पर जो धर्म से बड़ा ऐसे नेताओं को समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे पर हिंदू विरोधी बयान दे चुके हैं। देश में कांग्रेस की घटती साख का सबसे बड़ा कारण हिंदू विरोधी एवं विधर्मियों के लिए तुष्टिकरण की नीति है। अवधेश की हिंदुओं को समझ में धीरे-धीरे आ रहा है। कि कांग्रेस वास्तव में भ्रष्ट एवं हिंदू विरोधी राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। जो कभी नहीं चाहती भारत की हिन्दू जागे और आगे रहे। श्री डोंगरे ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने क्या कहा था। राहुल गांधी ने कहा था नरेंद्र मोदी हिंदू समाज नहीं है। बीजेपी हिंदू समाज नहीं है आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है यह ठेका नहीं है। बीजेपी का इस तरह से उन्होंने हिंदुओं के भावनाओं को जबरदस्त ठेस पहुंचाई है। जिसका दूरगामी दुष्परिणाम कांग्रेस और कथित इंडिया गठबंधन को झेलना पड़ेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments