एक पेड़ मां के नाम थीम पर पार्रीखुर्द में किया गया वृहद वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम थीम पर पार्रीखुर्द में किया गया वृहद वृक्षारोपण


 राजनांदगांव :  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द, संकुल भर्रेगांव में 3 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वृहद वृक्षारोपण हेतु किए आह्वान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम थीम पर बच्चों,शिक्षकों, पालको, जनप्रतिनिधियो व अन्य  शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने शाला परिसर में आम,नीम, नींबू,जामुन व बेल जैसे फलदार व छायादार पौधे लगाए। साथ ही साथ देख रेख की जिम्मेदारी की शपथ भी ली। बच्चों ने इस अभियान के प्रति बेहद उत्सुकता देखने को मिली। इस अवसर पर जिला प्रभारी क्रेडा राजनांदगांव सुश्री पूर्णिमा गुप्ता,ग्राम पंचायत सरपंच बुद्धेश्वर साहू, संस्था प्रमुख एस.के. सेवता,शिक्षिकाओ श्रीमती विभा सिंहमारे, पुष्पलता देवांगन,ग्राम पंचायत सचिव संध्या साहू, रसोईया, स्वीपर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनो,पंचगण,पालकों और बच्चों की उपस्थिति रही रही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments