राजनांदगांव : निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सुबह सफाई निरीक्षण की कडी में आज नया बस स्टैण्ड, ममता नगर लेबर कालोनी क्षेत्र में सफाई का जायजा लेकर कर्मचारियों से रूबरू हो सफाई की जानकारी लिये और कालोनी में समुचित साफ सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने वार्ड की महिलाओं से घर में ही कचरा पृथककरण कर स्वच्छता दीदीयो को गीला सुखा कचरा अलग अलग देने की समझाईस दिये।आयुक्त श्री गुप्ता आज प्रातः ममता नगर, लेबर कालोनी, सिविल लाईन, नया बस स्टैण्ड में सफाई निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से रूबरू हुये और निर्धारित समय तक सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि प्रतिदिन सभी कर्मचारी उपस्थित रहकर सफाई करना सुनिश्चित करेंगे, बिना कारण कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं रहेगा। बारिश को ध्यान में रखकर अपने अपने क्षेत्र में सफाई कार्य संपादित करंेगे। पानी भरान क्षेत्र के नाली नालों की ठीक से सफाई कर गड्ढे में भरे पानी का कच्ची नाली खोद कर निकासी करेंगे। उन्हांेने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव से कहा कि सभी वार्डो में निगम के सफाई कर्मी सफाई कार्य संपादित कर रहे है, उसमे किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पार्षदों व नागरिकों की समस्या का भी हर संभव समाधान करे।
आयुक्त श्री गुप्ता स्वच्छता दीदी से डोर टू डोर कचरा संग्रहण की जानकारी लेकर निर्धारित समय तक कचरा संग्रहण करने एवं सतप्रतिशत यूजर चार्ज वसूली के निर्देश दिये, उन्हांेंने घरो से गीला एवं सुखा कचरा पृथक पृथक दिया जा रहा है कि नही स्वच्छता दीदी से जानकारी ली और घर की महिलाओं से घर मंे ही कचरा पृथककरण कर गीला व सुखा कचरा अलग अलग देने समझाईस दिये। उन्होंने कहा कि अलग अलग कचरा देने से कचरा ले जाने में सुविधा होगी एवं सेन्टर में कचरा पृथककरण करने का समय बचेगा तथा गीला कचरा सीधा खाद बनाने पीठ में डाला जायेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments