छुरिया : छुरिया विकासखण्ड के वनांचल ग्राम जोब में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। बता दें कि यहां पर करीब 80 बच्चे है। और यह स्कूल कभी एक शिक्षक के भरोसे तो कभी दो शिक्षक के भरोसे चलता है। उसमें भी एक शिक्षक को संकुल समन्वयक की भूमिका भी अदा करनी है। जिससे अध्यापन कार्य खासा प्रभावित होता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर लगातार ग्रामवासियों द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जाता है । किंतु आज पर्यंत तक नियमित शिक्षक की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मंगलवार को ग्रामीण युवक देव उईके व मुकेश मंडावी, दिनेश कुमार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर संजय अग्रवाल को हाथों-हाथ आवेदन सौंपा है। जिसपर कलेक्टर ने कहा कि जोब में शिक्षकों की कमी है मेरे जानकारी में है। मैं जिला शिक्षा अधिकारी से बात करता हूं। जल्द शिक्षक कि व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार की बात कलेक्टर द्वारा कही गई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस समस्या का समाधान कब तक हो पाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments