मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 05 जुलाई 2024  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती 06 जुलाई को उन्हें नमन किया। श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments