पुष्प वाटिका में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिये सांसद एवं महापौर ने किया भूमि पूजन

पुष्प वाटिका में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिये सांसद एवं महापौर ने किया भूमि पूजन

 

राजनांदगांव  : स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजनांतर्गत पुष्पवाटिका में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिये आज आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डे ने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। भूमिपूजन में राजगामी संपदा के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भारत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु,सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश श्यामकर सहित वार्ड पार्षद श्रीमती खेमीन यादव, पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री गगन आईच, पूर्व पार्षद श्री शेखर यादव, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव व श्री आशीष डोंगरे के अलावा समाजसेवी श्री रघुवीर वाधवा, श्री आलोक श्रोति, श्री आकाश चोपड़ा व श्री योगेश बंजारे विशेष रूप से उपस्थित थे।  इस अवसर पर सांसद श्री पाण्डे ने अपने संबोधन मंे कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हॉईटेक शौचालय का निर्माण यहा किया जावेंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता से देश के लोगों केा जोडा, इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई, श्री मोदी जी ने घर घर शौचालय निर्माण की योजना लागू की जिसका लाभ मिला और हर घर शौचालय का निर्माण हुआ। जिससे खुले में शौच की प्रथा बंद हुई और गंदगी से भी निजात मिला। 

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा पुष्पवाटिका में हाईटेक शौचालय निर्माण करने आज भूमिपूजन किया जा रहा है। महिला एवं पुरूष के लिये 10 सीटर सर्वसुविधायुक्त शौचालय का निर्माण किया जायेगा। उन्हांेने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हाईटेक शौचालय निर्माण की इस योजना से आधुनिक शौचालय का लाभ लोगांे को मिलेगा। पुष्पवाटिका में प्रतिदिन हजार की संख्या में भ्रमण, योगा,खेलकूद व मनोरंजन के लिये आते है, हाईटेक शौचालय बनने से उन्हें भी सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण अतिशीघ्र गुणवत्ता के साथ किया जायेगा।  भूमिपूजन के पूर्व वार्डवासियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया, तत्पश्चात अतिथियों ने पूजा अर्चनाकर, पट्टिका का अनावरण कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्र.सहायक अभियंता सुश्री पिंकी खाती, उप अभियंता श्री अनिमेष चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments