अवैध शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी : 20 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी : 20 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव  : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एंव अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के  मार्गदशन मे अवैध रूप से शराब बिक्री, जुआ ,सटटा पर अंकुश लगाने व कड़ी कार्यवाही करने के मार्गदर्शन व निर्देश पर  थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन द्वारा थाना बसंतपुर स्टाफ के  मुखबीर की सुचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर  इंदिरा नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव मे  अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करने वाले आरोपी – केवल वर्मा पिता ननकु वर्मा उम्र 27 साल निवासी इंदिरा नगर थाना     बसंतपुर जिला राजनांदगांव से  20 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला  3.600 बल्क लीटर कीमती  1800  रूपये एवं शराब बिक्री रकम जप्त  किया गया।  आरोपी के विरूध थाना बसंतपुर मे अप0क्र0 309/2024 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया उक्त् कार्यवाही मे    निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन , उप निरीक्षक देवादास भारती, प्र0आर0 592 राजेश परिहार , आरक्षक  क्रमांक 781 आदित्य सोलंकी, आरक्षक क्रमांक 1412 राजेश बंदेश्वर  की भूमिका सराहनीय रही।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments