राजा बाबू उपाध्याय ब्यूरो हेड महासमुंद : आज दिनांक 06.07.2024 को स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पिथौरा में नव प्रवेशित बच्चों के लिए प्रवेश उत्सव सह पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मती अंजली पांडे तथा अन्य सदस्य श्रीमती नेम पटेल, श्री मती रजिया सुल्ताना, श्री विजय गौतम श्री चंद्रशेखर पटेल, श्रीमती राकेश्वरी प्रजापति, श्रीमती लोकेश्वरी निषाद एवम सभी पालक गण उपस्थित रहे।इस दौरान स्कूल के प्रधान पाठक श्री नरेश नायक जी के द्वारा शासन द्वारा संचालित शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं को संक्षिप्त में बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री पुष्पकांत साहू जी एवम आभार प्रदर्शन श्री मति मनमीत कौर खनूजा द्वारा किया गया। इस दौरान नव प्रवेशित बच्चों को प्रबंधन समिति के सदस्यों के कर कमलों द्वारा स्कूल ड्रेस, किताबें एवम मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक श्रीमती कमलजीत जोसेफ श्रीमती गुरप्रीत नामदेव श्रीमती पुष्प लता चौधरी श्रीमती दुलारिन पांडे ,श्री वेदेश्वर जोशी, श्रीमती चेतना भोई और सुश्री प्रियंका सिंहा उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments