गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : भाजपा मंडल संडी की नियमित मासिक बैठक रेस्ट हाउस संडी बंगला में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि कुछ महीने पहले राज्य में मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद अब केन्द्र में आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है । आप सभी ने घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगा है । सरकार बनने के बाद आपकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी हो गयी है । अब आपको सरकार एवं जनता के बीच सेतु का काम करते हुए उनकी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाकर लाभ दिलाते हुए उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ेगा ।
सभा को मंडल महामंत्री पप्पू वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु ने भी संबोधित किया । संचालन मंडल महामंत्री विजय कोसले ने किया । इस अवसर पर हुलाश वर्मा, लीलाधर साहू, राहुल बघेल, जयभारत कन्नौजे, श्यामू साहू, कमलनारायण साहू, रामखिलावन वर्मा, शिवराज वर्मा, सालिक साहू, जीवराखन साहू, उत्तम पटेल, थानेश्वर ध्रुव, केशवदास वैष्णव, भानसिंह ध्रुव, ओमप्रकाश पटेल, प्रेमलाल फेकर, ललित बंजारे, देवप्रकाश चंद्रवंशी, ऋषिकेश कन्नौजे, संतोष वर्मा, देवकुमार वर्मा, विक्की वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Comments