गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के पदस्थापना के बाद ए एस आई व प्रधान आरक्षकों ने लगातार अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई किये जाने की खबर सुर्खियों में छाया हुआ है ।आपको बताते चलें कि थाना लवन में पदस्थ ए एस आई मोहित मलिक, प्रधान आरक्षक धनंजय यादव का अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों पर धरपकड़ कार्यवाही कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना लवन से सउनि मोहित मलिक, प्र०आर० धनंजय यादव, नान्हूराम नवरंगे व हमराह स्टाफ की पुलिस टीम द्वारा नगर पंचायत लवन के वार्ड क्रमांक 13* में घेराबंदी कर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 06 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कुल 88 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत ₹17,600 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना लवन में क्रमशः अप.क. 295,296,297,298,299,300/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
आरोपियों का नाम-
01. सोनदास उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्र. 13 लवन थाना लवन
02. शिवशंकर उर्फ संतोष उम्र 48 साल निवासी वार्ड क्र. 13 लवन थाना लवन
03. संतोषी बाई उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्र 13 लवन थाना लवन
04. रेखा बाई उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 13 लवन थाना लवन
05. उमरेठीन उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 13 लवन थाना लवन
06. छिता बाई उम्र 53 साल निवासी वार्ड क्र. 13 लवन थाना लवन
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments