अयोध्या। सत्यम कुमार श्रीवास्तव : मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत रौतावां गांव में एक मकान पर लगभग 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अंदर रखी गृहस्ती भी जल गई है हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आज दिन शनिवार को लगभग 1:30 बजे रौतावां निवासी राजेश गुप्ता के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखें उपकरण जल गए। जानकारी के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमघट लग गया फिलहाल कोई जन हानि नहीं हुई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments