कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एस.पी. मोहित गर्ग द्वारा डोंगरगढ़ में आयोजित बैठक में को त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया

कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एस.पी. मोहित गर्ग द्वारा डोंगरगढ़ में आयोजित बैठक में को त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया

राजनांदगांव  : आज दिनांक 06.07.2024 को कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा डोंगरगढ़ के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक कर उन्हें नये तीन कानून की जानकारी दी साथ ही राजनांदगांव शहर के तर्ज पर डोंगरगढ़ में भी त्रिनेत्र योजना के तहत् सी.सी.टी.व्ही कैमरा एवं ट्रेफिक सिग्नल लगाने के संबंध में बताय गया कि इससे अम जनता को फायदा है और अपराध डिटेक्सन, राकथाम में इसकी अहम भूमिका है साथ ही नये कानून में साक्ष्य के रूप मे भी इसका महत्व है। कलेक्टर एवं एस.पी. राजनांदगांव द्वारा डोंगरगढ़ में उपस्थित व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों को त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया और डोंगरगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा की आवश्यकता के बारे में समझाईश दी गई। डोंगरगढ़ में मेला के दौरान गुम बालक बालिकाओं एवं भीड नियंत्रण हेतु सी.सी.टी.व्ही. कैमरा में लगे पब्लिक एनाउन्समेंट सिस्टम के माध्यम से संदेश प्रसारित कर लोगों को सुविधा से होने वाले लाभ के बारे में बताया।

त्रिनेत्र योजना अंतर्गत शहर के व्यापारियों, समाज सेवेयों, आमजन के पहल एवं सहयोग से डोंगरगढ़ शहर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाये जाने की पहल करने हेतु अपील किया गया। सी.सी.टी.व्ही कैमरा की मदद् से वाहनों का किया जा सकेगा पहचान और नम्बर प्लेट भी होगा डिटेक्ट अपराध करके फरार होने वाले अपराधियों को भी पकड़ने में पुलिस को मिलेगा सहयोग और अपराध रोकने में सफलता की संख्या बढ़ेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने हेतु शहर के मुख्य चौक-चौराहों में टै्रफिक सिग्नल लगने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी के बारे में समझाया गया। त्रिनेत्र प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया कि यह बिना किसी शासकीय मद के केवल जन सहयोग से डोंगरगढ़ शहर में भी राजनांदगांव शहर के तर्ज पर सी.सी.टी.व्ही कैमरा एवं ट्रैफिक सिग्नल लगाया जा सकता है इसके लिए उन्हें प्रेरित किया गया और जन सहयोग हेतु अपील किया गया। जिसपर कुछ प्रबुद्धजन, विभिन्न वर्ग के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी त्रिनेत्र योजना की कार्ययोजना से प्रभावित होकर सहयोग प्रदान करने हेतु हामी भरी। 

इस अवसर पर कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के साथ अपर कलेक्टर श्री सी.एल.मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंद्ररा नवीन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री खेमलाल वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री आशीष कुजाम, तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार डोंगरढ़ श्री विजय कुमार साहू द्वारा बैठक में उपस्थित डोंगरगढ़ अनुविभाग व शहर के व्यापारीगण, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण व आमजन को डोंगरगढ़ को सुरक्षित रखने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सी.सी.टी.व्ही. कैमरा और ट्रेफिक सिग्नल लगाने हेतु त्रिनेत्र योजना में सहभागी बनने और सब को बढ़-चढ़ कर सहयोग करने हेतु अपील किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments