गाँव गाँव में चल रही पोट्ठ लईका पहल,बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए नया मिशन

 गाँव गाँव में चल रही पोट्ठ लईका पहल,बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए नया मिशन

 

राजनांदगांव  : राजनांदगांव और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिलो के लक्षित आंगनवाड़ियों में पोट्ठ लईका पहल का संचालन किया जा रहा है। यह एक पोषण परामर्श अभियान है जहाँ हर शुक्रवार पालक चौपाल में पोषण के विषय में चर्चा होती हैयहां स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का पूरा अमला खान-पान और खिलाने के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने के लिए लगा हुआ है। इसका उद्देश्य यह ज्ञान बढ़ाना है कि क्या खाना चाहिए, कैसे और कब खाना चाहिए तथा कुपोषित बच्चों को क्या खिलाना चाहिए। किस खाद्य पदार्थ में कौन से पोषक तत्व हैं तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारी दी जाती है।  यहां उपरोक्त विभागों के जमीनी स्तर के कर्मचारियों को यूनिसेफ द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। आईबी ग्रुप की सीएसआर विंग पहल भी इस मशक्कत में भागीदार है।

आज दिनांक 05.07.24 प्रत्येक 340 लक्षित आंगनवाड़ी केन्द्र में पालक चौपाल का आयोजन किया गया। इनमें से राजनांदगांव ब्लॉक के सिंघोला और मोहड़ ग्राम पंचयातो में सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने चौपाल में भाग लिया। यहां कुपोषित बच्चों के पालाको को तिरंगा भोजन और हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया गया। कुपोषित बच्चों की माताओं ने खुल कर अपनी समस्याओं के बारे में और अपने बच्चों के कमजोर होने का कारण बताया। स्वस्थ बच्चों की माताओं ने बताया कि वे अपने बच्चों को कैसे और क्या खिलाती हैं। स्वस्थ बच्चों की माताओं को सम्मान स्वरूप श्रीफल दिया गया। पालक चौपाल में जनपद सदस्य, सीडीपीओ रीना ठाकुर, पर्यवेक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव, उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments