राजनांदगांव : खैरझिटी नहर नाली में अब तक कोई कार्यवाही नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ज्ञात हो कि 1 जुलाई को खैरझिटी के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर करोड़ो कि लागत से बन रहे नहर नाली निर्माण में गुणवत्ताहिन कार्य को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत कि थी। सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। युवा भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि नहर नाली निर्माण में भारी भरकम भ्रष्टाचार ठेकेदार के द्वारा किया गया है। जिससे पहिली हीं बारिश में पोल खुल गई है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर से किया था। फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुवा है। आखिर विभाग से जुड़े अधिकारी किसे बचाना चाह रहे है। यह समझ से परे है। अगर जल्द इस पर अधिकारी निर्णय नही लेते कार्यवाही के लिए तो हम सब चक्कजाम करने बाध्य हो जायँगे।



Comments