मुस्लिम समाज की मदद से छत से गिरा बच्चा अब स्वस्थ 

मुस्लिम समाज की मदद से छत से गिरा बच्चा अब स्वस्थ 

 

राजनंदगांव  : शहर के संजय नगर लखोली का 8 साल का गौरव यादु पिता अशोक कुमार यदु विगत दिवस छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। थक्का भी जम गया था उसे कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की वजह से दिक्कत आ रही थी क्योंकि बच्चा बहुत गरीब परिवार का था इसलिए उसे नगर के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उनके घर जाकर इलाज संपूर्ण खर्च उठाने की पेशकश की यही पेशकश है। अस्पताल में भी जाकर की तब कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी अपनी ओर से मदद करने की बात कही अब कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती घायल गौरव को बेहतर इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। गौरव की जान बचाने के लिए मदद करने वालों का उनके अभिभावकों ने हृदय से धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव का मुस्लिम समाज सहित लीगल कमेटी मुस्लिम समाज राजनंदगांव के अध्यक्ष मिर्जा हबीब बेग कई जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार खड़ा रहता है। समाज जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता का धर्म निभाने में कभी पीछे नहीं रहा है। रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है सर्व धर्म समभाव की मिसाल पेश करता रहा है। यहां की गंगा जमुनी तहजीब चर्चा दूर-दूर तक होती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments