सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया पहुंचे विधायक भोलाराम साहू किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया पहुंचे विधायक भोलाराम साहू किया निरीक्षण


छुरिया : खुज्जी विधायक भोलाराम साहू आज कांग्रेस पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया पहुंच कर निरीक्षण किया वहां स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर कर्मचारी स्टाफ से मिलकर हाल-चाल जाना और ईलाज मे लापरवाही बरतने पर घोर नाराजगी जाहिर किया। ज्ञात हो कि बीते रात्रि में मुख्यालय से महज  8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम आटरा भुकर्रा का ग्रामीण गैंद लाल साहू पिता भग्गु लाल साहू पर घर जाते समय सड़क पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया दिया था बताते हैं कि मृतक अपने को बचाने काफी समय तक संघर्ष करता रहा लोगों को इस घटना की जानकारी हुआ तो मौके पर ग्रामीण के पहुंचने के बाद पूर्व सरपंच ने तत्काल छुरिया हॉस्पिटल को सूचित कर एंबुलेंस बुलाकर घायल  गैंद लाल को छुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर वह होश मे था। ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक़्त उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था एक घंटा विलंब से उपचार चालू हुआ जब तक गैंद लाल साहू का मृत्यु हो चुका था। जंगली सूअर हमले से मृतक गैंद लाल साहू की पत्नी उमेश्वरी साहू ने खुज्जी विधायक भोला राम साहू व  जिला कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर बताया कि घटना के बाद उसके देवर बसंत साहू द्वारा छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लगभग रात्रि 8 बजे जिस वक्त मे भर्ती कराया गया उस वक्त ड्यूटी में डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई पश्चात डॉक्टर आया जिसकी जांच करवाई करने कृपा करेंगे और उचित मुआवजा, व घोर लापरवाही पर कार्यवाही करने की मांग रखी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments