राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज रायपुर आगमन पर प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम में विशेष रूप से सम्मान किया और छत्तीसगढ़ आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की किसान हित में चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान कोमल सिंह राजपूत के साथ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिरेंद साहू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री राजा मखीजा साथ में थे।



Comments