जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

 

छुरिया/राजनांदगांव:  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद प्रतिनिधि एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने वनविभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी व कर्मचारियों एवं ग्राम वासियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री अनिल बम्बाडे ने कहा कि मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें अपने घर आस पास के परिवेश ,गांव, खेत, खलिहान, बगीचे, और शहर को सुंदर हरा भरा बनाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से करीब 4 करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें वन परिक्षेत्र बागनदी अंतर्गत छुरिया रोपणी एवं बागनदी रोपणी से पचास - पचास हजार कुल एक लाख पौधे वन परिक्षेत्र बागनदी से निशुल्क वितरण किया जा रहा है। और क्षेत्र के लोगों को अधिकाधिक पौधारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया श्री कृष्ण कुमार सोनी, वनपाल श्री चंदुलाल हरदेल, वनरक्षक रविकुमार परसाई, सोनिया देवी, लोकेश कुमार सलामे, रोशन साहू, गोवर्धन गोंड़, नर्मदा प्रसाद यादव,जनक चौधरी, विनोद कुमार साहू, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हारुन मानिकपुरी ने किया।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments