नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की होगी धमाकेदार एंट्री : भूपेश तिवारी

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की होगी धमाकेदार एंट्री : भूपेश तिवारी

राजनांदगांव  : आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी गठित हो चुकी है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू को मुख्य कमान दी गयी है नई कार्यकारिणी जिसमे 26 पदाधिकारियों की कोर कमेटी बनाई गई है कमेटी बनने के पश्चात युद्ध स्तर पर संगठन विस्तार व नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी ने बैठकों का दौर चालू कर दिया है इसके तहत राजनांदगांव लोकसभा की बैठक भी आज आहूत की गई थी जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल को राजनांदगांव लोकसभा के प्रभारी के रूप में विशेष जिम्मेदारी दी गयी है । आपको बता दे कि बैठक में मुख्यरूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल सहित महिला विंग के प्रदेश अध्यक्षा दुर्गा झा व भूत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीत विश्वकर्मा शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की जिसमे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी को बड़ी गंभीरता के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जायसवाल ने सुना व हर किसी के सवाल का जवाब भी दिया व संगठन विस्तार व नगरीय निकाय चुनाव हेतु राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आने वाले निगम,पालिका,नगर पंचायत में प्रभारी की नियुक्ति हेतु चर्चा की गई व संगठन में रिक्त नियुक्ति को लेकर जल्द ही प्रस्ताव बना कर देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।

जायसवाल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की जो भी नाराजगी है उसे दूर किया जाएगा व उनके मान सम्मान में कोई कमी आगे भविष्य में देखने को नहीं मिलेगा उन्होंने राजनांदगांव निगम को लेकर मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए लोकसभा  अध्यक्षा चित्रा गुरुदेव व राजनांदगांव जिला अध्यक्ष से नाम मांगे व उन्होंने कहा कि यह निकाय चुनाव में जनता को मजबूत व अच्छा विकल्प आम आदमी पार्टी देगी व परम्परागत राजनीति को आम आदमी पार्टी का एक अदना से कार्यकर्ता परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभयेगा संगठन में पद लेने वालों को उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो पदाधिकारी नए नियुक्त होंगे वे चुनाव लड़ने से ज्यादा लड़वाने में फ़ोकस करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। जिसमें उपस्थित रहे वरिष्ठ कार्य करता सर्वशिजीत भाटिया जी नायडू जी मनोज गुप्ता जी प्रदेश पूर्व यू थिंक महिला अध्यक्ष चंद्रमणि जी कोषाध्यक्ष अशोक चौबे जी प्रभांशु खोपड़िया गणेश जी जैन जी पवन पटवा जी इत्यादि भारी संख्या में कार्यकर्ता अपना उपस्थित दिए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments