राजनांदगाँव : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल में ही सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 100 मिलियन होने पर राजनांदगाँव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है, उनके रविवार 14 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पूर्व में ट्विटर पर 100 मिलियन यानि 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए, इसके साथ वो सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए। समूचा विश्व मोदी पर भरोसा कर रही है पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि, यह उपलब्धि न केवल भारत में पीएम मोदी की अद्वितीय लोकप्रियता का, बल्कि वैश्विक मंच पर उनकी महान राजनीतिज्ञता का भी प्रमाण है। इस उपलब्धि पर देश को गर्व है, इससे भारत के मूल मंत्र "वसुधैव कुटुम्बम" और "मोदी का परिवार"। समूचा विश्व प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा कर रही है, उनके नेतृत्व से एक नई दिशा मिली है। निःसंदेह प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और लोकनिष्ठ कार्यशैली ने कोटि-कोटि जनों की भावनाओं को स्पर्श किया है। अटूट जन विश्वास और अपार लोक समर्थन को व्यक्त करती, इस आत्मीय पूंजी के लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments