राजनांदगांव : श्रीमतपरमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोणित ब्रह्मनिष्ठ अनंत श्री विभूषित, आनंद कृष्ण धाम, हरिद्वार के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती जी का संस्कारधानी नगरी में आगमन आगामी 19 जुलाई को होने जा रहा है। वे यहां गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। यहां श्री अग्रसेन भवन में शिष्यों द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान का पूजन किया जाएगा।गुरुदेव भक्त मंडल के अशोक लोहिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजनांदगांव में पूज्य स्वामी जी के लगभग 200 शिष्य निवास करते है। यहां के शिष्यों के आग्रह पर स्वामी जी इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम राजनांदगांव में करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरे देशभर में फैले अनेक शिष्यों का आगमन राजनांदगांव में होने जा रहा है। पूरे आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय शिष्यों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।
लोहिया ने बताया की गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई 2024 रविवार को श्री अग्रसेन भवन, राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। सुबह 09: 00 बजे पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा गुरु की महत्ता विषय पर प्रवचन होगा, 10:00 बजे पूज्य स्वामी जी द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य जी एवम सदगुरुदेव जी का पूजन किया जाएगा। 10:30 बजे से शिष्यों द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान का पूजन विधि विधान से किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे आरती होगी। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने एवम व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु गुरुदेव भक्त मंडल के सदस्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के सदस्य डा.कल्याण साहू के निवास में संपन्न हुई। बैठक में पूज्य गुरुदेव भगवान के आगमन, आवास व्यवस्था, मंच साज सज्जा, गुरु पूजन, गुरु प्रसादी की व्यवस्था की जानकारी दी गई। बाहर से आने वाले गुरु भाई एवम बहनों के आवास इत्यादि की समुचित व्यवस्था श्री सत्यनारायण धर्मशाला में की गई है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूज्य गुरुदेव भगवान की आवास व्यवस्था डा.कल्याण साहू के निवास, रघुवर मार्ग, केशर नगर, राजनांदगांव में रहेगी। बैठक में प्रमुख रूप से गौरीशंकर शर्मा, गजानन शर्मा, अशोक लोहिया, डा.कल्याण साहू, लक्ष्मण लोहिया, बाबूलाल अग्रवाल, हितेंद्र शर्मा हित्तू , पवन लोहिया, श्रीमती संगीता चंद्रकांत जोशी एवम श्रीमती भारती कल्याण साहू उपस्थित हुए। सभी ने महोत्सव को धूमधाम से संपन्न करने का निर्णय लिया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments