गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम मे दिनांक 16.07.2024 को यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया में प्रेशर हार्न का उपयोग कर तेज गति से वाहन चलाने वाले सहित यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों सहित सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 वाहन चालको से ₹16,400 समन शुल्क वसूल किया गया है
◆ बिना हेलमेट धारण किये वाहन चलाने वाले कुल 08 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4000 समन शुल्क किया गया वसूल
◆ दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने के मामले में 12 वाहन चालकों से 3600 समन शुल्क किया गया
◆ नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹1300 समन शुल्क वसूल किया गया
◆ प्रेशर हॉर्न का उपयोग करते हुए तेज गति से वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹6300 समन शुल्क वसूल किया गया है।
◆ यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले अन्य 03 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹13,00 समन शुल्क वसूल किया गया है।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आम नागरिक यातायात के नियमो का पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments