गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के पदस्थापना के बाद कानून व्यवस्था में जोरदार कसावट देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2024 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 30 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।
कार्यवाही में थाना भाटापारा शहर द्वारा 10 आरोपी, थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा 03 आरोपी, थाना सिमगा द्वारा 14 आरोपी, थाना गिधपुरी द्वारा 01, चौकी बया 01 एवं थाना गिरौदपुरी द्वारा 01 आरोपी को अपने होटल, ढाबा, ठेला में अवैध रूप से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराकर शराब पिलाते हुए तथा अवैध रूप से चखना सेंटर चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है।
आरोपियों के नाम
1. धनंजय उम्र 30 वर्ष निवासी गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. नानू उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम सोनबरसा थाना भाटापारा ग्रामीण
3. पुणेरश कान्त उम्र 24 वर्ष निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. देवचरण उम्र 24 वर्ष निवासी कुम्हारपारा रामसागर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
5. दिनेश उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सोनबरसा थाना भाटापारा ग्रामीण
6. करण उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुमा थाना भाटापारा ग्रामीण
7. राकेश उम्र 45 वर्ष निवासी रामसागर पारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
8. दयादास उम्र 52 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
9. आनंद उम्र 46 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
10. राजेश कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
11. राजकुमार उम्र 34 साल निवासी ग्राम हरिनभट्ठा थाना सिमगा
12. अंजोरी उम्र 42 साल निवासी ग्राम हरिनभट्ठा थाना सिमगा
13. दुर्गेश उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनसांकरा थाना सिमगा
14. छन्नू उम्र 24 साल निवासी टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा
15. दुर्गेश उम्र 24 साल निवासी सोनकर पारा सिमगा थाना सिमगा
16. शैलेंद्र उम्र 24 साल निवासी औरेठी सिमगा थाना सिमगा
17. अरबाज उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं 14 आजाद चौक सिमगा थाना सिमगा
18. समीर उम्र 18 साल निवासी ग्राम खम्हीकुर्मी जरहागांव मुंगेली
19. संतकुमार उम्र 30 साल निवासी ग्राम झनकपुर सिमगा थाना सिमगा
20. कार्तिक कुमार उम्र 35 साल निवासी डीपा पारा बरा चौकी बया
21. दीपक उम्र 21 साल निवासी लाल बहादूर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण
22. तुलेश्वर उम्र 37 साल निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर
23. संतोष उम्र 20 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना भाटापारा ग्रामीण
24. मुन्ना उम्र 40 साल निवासी बेला बैजनाव चरौटा रीवा मध्यप्रदेश हाल वार्ड 10 नयापारा सिमगा
25. किरण उम्र 20 साल निवासी ग्राम बाराडेरा चंदनू
26. सुर्व राम उम्र 23 साल निवासी रगला जशपुर हाल निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा
27. राजेश कुमार उम्र 24 साल साकिन चांदचल गंगटी गिड्डा झारखंड हाल ग्राम कामता थाना सिमगा
28. अजय उम्र 24 साल साकिन रजला जशपुर हाल निवासी ग्राम कामता सिमगा
29. रॉकी उम्र 25 साल निवासी ग्राम जुनवानी थाना गिधपुरी
30. गोवर्धन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दर्रा चौकी गिरौदपुरी
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments