राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय व अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला केसीजी में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा समर्थ अभियान के तहत संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ कैम्पस में यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रावास के छात्र-छात्राओं को नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता वाले वाहन न्यायिक प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार, अनुशासन, राहत, हिम्मत, गुड टच-बैड टच, हिट एंड रन, गुड सेमेरिटन, लैंगिक अपराधों से बालकों संरक्षण अधिनियम, नशा न करने, साइबर अपराध की पूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए वचनबद्ध हो, गाड़ी का पूर्ण दस्तावेज, बीमा, लाइसेंस रखने एवं दोपहिया में हेलमेट पहनने, चारपहिया में सीटबेल्ट लगाने, नाबालिग को वाहन चलाने न देने, किसी भी तरह का सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल लोगों की मदद करने, जिससे गुड सेमेरेटीन (नेक व्यक्ति) के तहत लोगों को चिन्हाकित-नामांकित कर छग पुलिस के द्वारा समय-समय पर पुरुस्कृत किया जा रहा है, जैसी योजनाओं के बारे में बताकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दिया गया। संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 110 छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही। साथ ही छात्र-छात्राओं के द्वारा नवीन कानून एवं साइबर अपराध के संबंध में पूछे गए शंकाओं एवं सवालों का निराकरण भी किया गया। खैरागढ़ यातायात पुलिस की ओर से आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की गई।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments