स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा  :  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके लिए बच्चों को विकसित छत्तीसगढ़ एवं मेरे सपनों का खुशहाल छत्तीसगढ़ जैसे शीर्षक दिए गए । यह प्रतियोगिता दोनों ही भाषाओं हिंदी एवम् अंग्रेजी में आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा ग्यारहवीं एवम् बारहवीं के सभी छात्रों ने हिस्सा लिया जिसमें बच्चों ने छत्तीसगढ़ में हुए सकारात्मक बदलावों के बारे में अपनी सोच खुलकर पन्नों पे उतारी एवम् किन क्षेत्रों में अभी काम करने की जरूरत है उस पर भी बखूबी ध्यान देते हुए समस्या व उसके समाधान प्रस्तुत किए l सारा कार्यक्रम विद्यालय के व्याख्याता चुम्मन लाल कंडरा एवम् व्याख्याता मोनिका वैष्णव के देखरेख में संपन्न किया गया l विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने बच्चों के प्रयासों को सराहा व छत्तीसगढ़ को सपनों का छत्तीसगढ़ कैसे बनाएं इस पर अपना पक्ष रखा lइस प्रतियोगिता में बहुत ही सुंदर ढंग से अपना पक्ष रखने वाले दो छात्राओं महक सचदेव (11 वीं, वाणिज्य) एवम् गीतिका सचदेव (12 वीं, वाणिज्य)को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया गया l प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य, प्रधान पाठक व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments