वर्धमान नगर के नागरिकों ने विस अध्‍यक्ष का आभार जताया

वर्धमान नगर के नागरिकों ने विस अध्‍यक्ष का आभार जताया

 

राजनांदगांव  : राजनांदगांव दौरे पर रहे स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह ने विभिन्‍न कार्यक्रमों में शिरकत की। गुरुवार को वर्धमान नगर वार्ड नं 19 में वार्डवासियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। यहां वार्ड के विकास हेतु विभिन्‍न मदों से सामुदायिक भवन हेतु 25 लाख, सीसी रोड 19 लाख, नाली 19 लाख एवं पाथवे निर्माण के लिए 2.5 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इन विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों ने अपने मुखिया का आभार माना। वार्ड के वरिष्‍ठों ने डॉ. रमन सिंह का सम्‍मान किया।

डॉ. रमन सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि, भाजपा हमेशा एक विजन के साथ काम करती है। हमारा उद्देश्‍य राजनांदगांव को बहुत आगे ले जाने का है। हमारे दल के पार्षदों ने भी इसमें अपनी भूमिका सुनिश्चित की है। हमारी सरकार बनते ही शहर के विकास कार्यों में तेजी आ रही है। बड़ी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए स्‍वीकृति मिल रही है। उन्‍होंने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने भी अपनी भूमिका का भली भांति निर्वहन किया है। उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि प्राप्‍त हुई है।

इस दौरान किशुन यदु सहित वार्ड के भाजपा नेताओं-कार्य‍कर्ताओं ने भी विस अध्‍यक्ष का अभिनंदन किया और उनका आभार व्‍यक्‍त किया। वार्ड क्रं. 19 के पार्षद किशुन यदु ने कहा कि, संस्‍कारधानी की जनता ने सदैव ही पूर्व मुख्‍यमंत्री व विस अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपने परिवार का मुखिया माना है। उन्‍होंने सुख-दु:ख में विस क्षेत्र की जनता का साथ निभाया है। डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में ही राजनांदगांव ने जो तरक्‍की की, मेडिकल कॉलजे, स्‍टेडियम, हॉकी स्‍टेडियम जैसी कई ऊंची ईमारतें और यहां लोगों को मिल रहीं सुविधाएं इसकी गवाह हैं। मैं न सिर्फ इसवार्ड बल्कि पूरे शहर की ओर से उनका आभार व्‍यक्‍त करता हूं।

इस कार्यक्रम में वरिष्‍ठ नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, कोमल सिंह राजपूत, अतुल रायजादा, पार्षद शिव वर्मा, मणिभास्‍कर गुप्ता, गगन आइच, मधु बैद व वर्धमान नगर सोसाइटी के अध्यक्ष गौतम सिंघी जी एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments