पेड़ लगाबोन- पैसा कमाबोंन के उद्देश्य को लेकर हरियाली बहिनी द्वारा आयोजित

पेड़ लगाबोन- पैसा कमाबोंन के उद्देश्य को लेकर हरियाली बहिनी द्वारा आयोजित

मोहला :- पेड़ लगाबोन- पैसा कमाबोंन के उद्देश्य को लेकर हरियाली बहिनी द्वारा आयोजित दिनांक १६ एवं १७ जुलाई २०२४ दो दिवसीय महिला पदयात्रा में कलेक्टर श्री जयवर्धन, पद्मश्री फुलबासन यादव, आई.आई.टी दिल्ली के प्रोफेसर श्री पराग, छात्र, हरियाली बहिनी अभियान के संस्थापक शिवकुमार देवांगन, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या मेें हरियाली बहिनी पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा में शामिल गांव में आम पौधे का रोपण, ग्राफ्टिंग करते हुए पदयात्रा की गई, पदयात्रा १६ जुलाई को ग्राम- मचान्दुर से प्रांरभ होते े हुए गिधाली, दुग्गाटोला, पिडिंगपार में रात्रि विश्राम किया गया। १७ जुलाई को ग्राम- चिहकाटोला,तेलीटोला एवं  , केवटटोला में समापन किया गया।

पदयात्रा के समापन सत्र में कलेक्टर श्री जयवर्धन ने हरियाली बहिनी  के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि, आज हरियाली बहिनी गांव- गांव में बड़ी संख्या में फलदार पौधा लगवा रही है, इससे पर्यावरण अच्छा रहेगा साथ ही लोगों की आय भी बढ़ेगी। महिलाओं के कार्य को देखने आज हमारे बीच आई.आई.टी दिल्ली जैसी बड़ी संस्था जिले में पहुंचे है ये हम सबके लिए गौरव की बात है। इस दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव ने कहा कि, महिला पदयात्रा हमारी संस्था हर वर्ष करती है इस बार हरियाली बहिनी द्वारा पदयात्रा का आयोजन कर पेड़ लगाबोन- पैसा कमाबोंन का नारा देते हुए जन आंदोलन का रूप देने में सफल होतेे हुए दिखाइ दे रही है। इस अभियान से महिलाओं की आर्थिक  रूप से मजबूत होंगी। आई.आई.टी. के प्रोफेसर श्री पराग ने कहा कि, यह पहला यात्रा है जहां पर महिलाये स्व-फुर्त  होकर आगे आ रहे है पदयात्रा का नेतृत्व कर रही है, महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह है। जिससे पेड़ लगाबोन- पैसा कमाबोन अभियान सफल होगी । हरियाली बहिनी अभियान के संस्थापक शिवकुमार देवांगन के कहा कि, हरियाली बहिनी नि:शुल्क सेवा देकर लोगों को फलदार पौधा लगाने के फायदे से अवगत करा रही है। साथ ही देशी आम में उच्च क्वालिटी आम का ग्राफ्टिंग कर रही है। ताकि २-३ वर्षो में फल से आमदानी मिले सके।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments