पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को ज्ञापन देने पहुंचे दबंग ग्रुप

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को ज्ञापन देने पहुंचे दबंग ग्रुप

 

राजनांदगांव : शहर में बड़ती हुई अपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दबंग ग्रुप ने आज एस पी आफिस जाकर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग जी को ज्ञापन देकर बताया कि आजकल शहर में असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल खराब किया जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री धढ़ल्ले से बड़ रही है हर गली में कोचियो के द्वारा शराब बेचा जा रहा है। इसका बूरा असर छोटे छोटे बच्चों पर होने लगा है। गांजा, नाइट्रोटेन, शुलेशन जैसे मादक पदार्थों की बिक्री तेजी से बड़ती जा रही है। इन पर अंकुश लगाना अतिआवश्यक है। जिस पर एस पी साहब ने आश्वासन दिया है कि सारे अपराधों पर बहुत जल्दी लगाम लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments