राजा बाबू उपाध्याय ब्यूरो हेड महासमुंद : बसना ब्लाक के अंतिम छोर वन आंचल ग्राम बिलखंड का ट्रांसफार्मा खराब के कारण लो वोल्टेज हो गया है जिसमें घरेलू उपकरण चालने में असूविधा हो रहा है जिसकी सूचना दिनांक 12/06/2024 को उपमुख्य अभियंता पिरदा के जी आई दुलेश्वर कुमार दिवान एवं मुख्य अभियंता भंवरपुर और सरायपाली विधायक चातुरी नंद को आवेदन के माध्यम से दिया गया था जो कि अभी तक ट्रांसफार्मा एवं लो वोल्टेज का सुधार नहीं हो पाया है और जब बिजली विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी को बोलने से बोलते की आपके गांव का भार बढ़ाओ तभी वोल्टेज का सुधार हो सकता है जबकि ग्राम बिलखंड में कुल 164 ( एक सौ चौंसठ) घरेलू कनेक्शन है जिसमें 63 का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि 63 को बढ़ाकर लगाया जाय या फिर एक और ट्रांसफार्मर लागाया जाय ताकि वोल्टेज में सुधार हो सकता है, वहीं बिजली विभाग अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों ने बिजली विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी से नाराज़गी जताई जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments