छत्तीसगढ़ में भाजपा राज में पहले कानून और अब स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह ठप्प :  अभिमन्यु मिश्रा

छत्तीसगढ़ में भाजपा राज में पहले कानून और अब स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह ठप्प :  अभिमन्यु मिश्रा

 

राजनांदगांव  :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा ने भाजपा शासन में स्वास्थ व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है की प्रदेश पहले ही लचर कानून व्यवस्था के चलते दंगो का दंश झेल रहा है साथ ही अब स्वास्थ के मामले में भी जनता को जूझना पड़ रहा है एक ओर जहां राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की मान्यता समाप्त होने की बातें हो रही हैं डॉक्टर व महत्वपूर्ण मशीनों के ऑपरेटर सहित पूरे स्टाफ की कमी से हाल बेहाल है और यहीं नहीं यही हाल पूरे प्रदेश का है इसी बीच अब मलेरिया व डायरिया का प्रकोप भी जनता पर आ पड़ा है प्रदेश के दो जिलों में ही 200 से ज्यादा बालिकाएं मलेरिया की चपेट में हैं जिनमे 2 की मौत हो गई है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह क्षेत्र में दर्जनों लोग डायरिया की चपेट में हैं, बैगा जनजाति जैसी राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति के 5 लोगो की मौत हो चुकी है व 3 का इलाज जारी है ऐसे दुख की घड़ी में परिजनों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पहुंचे लेकिन शासन अबतक सुध लेने को तैयार नहीं है न ही राहत के लिए कोई कोशिश करता दिख रहा है खानापूर्ति के लिए 5-10 मच्छरदानी बांटी गई है, इन सब से यह सिद्ध होता है की ये रिमोट कंट्रोल से चलने वाली अयोग्य लोगों की सरकार छत्तीसगढ़ को चलाने में पूर्णतः फेल हो चुकी है व नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments