राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दैनिक वेतन भोगियों एवं मजदुरो को ई कुबेर आंन लाइन वेतन भुगतान करने का फैसला लेकर समय पर वेतन भुगतान हो बेहतर तालमेल के साथ काम कर रही है। इससे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं मजदुरो को समय पर वेतन भुगतान होने से दैनिक वेतन भोगियों एवं मजदुरो को घर परिवार एवं खेती किसानी करने में बहुत ही सहुलियत हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक भाई, बहनों को मात्र पांच रुपए में भरपेट भोजन दाल-भात केन्द्र के माध्यम से गरीब श्रमिकों की सहायता कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया भाई बहनों के विभिन्न मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने मात्र 90 दिनों में आईएएस अधिकारी निहारिका बारिक जी के अध्यक्षता में समिति का घोषणा कर चुके हैं। वरिष्ठ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हारुन मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी उम्मीद जताया कि बारिक समिति की रिपोर्ट आने पर विभिन्न संगठनों के मांगों को पूरा करेंगे।
हारुन मानिकपुरी कहा कि प्रदेश में अनेक संगठन है और सबके अलग-अलग मांग है और सब संगठन के अलग-अलग काम भी है। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार और निहारिका बारिक जी अध्यक्षता में बनी समिति से अपील करते हुए कहा कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लिया जाए जिससे शासन और प्रशासन की किरकिरी हो , बहुत सोच समझकर ,दुर दृष्टि रखकर निर्णय लें। ताकि प्रदेश में शांति सद्भावना बनीं रहे और कोई भी संगठन अपने आप को ठगा महसूस मत करे ,अनेक संगठनों द्वारा उठाए जा रहे मांगों को बहुत ही सुक्ष्मता से विचार-विमर्श कर निर्णय लेना चाहिए। श्री मानिकपुरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी पर भरोसा जताया कि सरकार द्वारा दैनिक वेतन भोगियों, संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी के मांगों को जल्द पूरा कर लिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments