राजनांदगांव: कोसरिया समाज का स्थान क्लब चौक, हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन, बसंतपुर में २१ जुलाई को समय दोप. २ बजे दिन- रविवार को बैठक रखी गई है। कोसरिया यादव समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि बैठक में नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने व संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। उक्त बैठक में कोसरिया यादव समाज के संरक्षक,वरिष्ठगण, गौटियागण, युवा मंडल, महिला मंडल व वार्डो के सामाजिक सदस्यों के साथ- साथ नगर पदाधिकारी गण अपनी उपस्थिति देगें। समाज के पदाधिकारीगण व सदस्यगण इस बैठक का समय का विशेष ध्यान रखें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments