10 सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने, तुता निमोरा नया रायपुर में रैली कल :  गोपाल प्रसाद साहू

10 सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने, तुता निमोरा नया रायपुर में रैली कल :  गोपाल प्रसाद साहू

 

रायपुर :  सरकारी कार्यालयों में ठेका प्रथा खत्म कर सेवा नियमित कराने के लिए प्रदेश के अनियमित कर्मियों की ध्यानाकर्षण रैली 20 जुलाई शनिवार को नया रायपुर के तूता में होगी। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी लंबित विभिन्न मांगों के लिए भी आवाज उठाएंगे। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि रैली के जरिए शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, निकाले गये कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग व ठेका प्रथा को बंद करने की मांग होगी। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार में आने के बाद इस पर बात नहीं हो रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments