राजनांदगांव : स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में 21 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शक्तिपीठ द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या व उप ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के एक दिन पहले शनिवार 20 जुलाई को प्रात:6 बजे से सायं 6 बजे तक अखंड जाप आयोजित है, तत्पश्चात अगले दिन 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व वैदिक अनुष्ठान वे यज्ञीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित है इसके पूर्व वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच विभिन्न संस्कार संपन्न किए जाएंगे। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक भाई ओमप्रकाश ने बताया कि 21 जुलाई रविवार को पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी का पादपूजन सहित आचार्य प्रवर का गुणानुवाद तथा उनके द्वारा लिखे गए ग्रंथ प्रज्ञा पुराण का पुरोहितो द्वारा सस्वर पाठ किया जाएगा। इस दौरान गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी की तप पूर्ण जीवनी पर सविस्तार प्रकाश डाला जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में समस्त गायत्री साधकों एवं गायत्री परिजनों सहित सभी सनातन धर्मियों द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच यज्ञाहूति प्रदान की जाएगी। वेदमाता गायत्री व भगवान महाकाल की पूर्णाहुति के पश्चात शक्तिपीठ में महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शक्तिपीठ में आयोजित गूरु पूजन से संबंधित कार्यक्रम व अनुष्ठानिक आयोजन में लोगों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है। उक्ताशय की जानकारी गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ पूरोहित सुखनंदन भाई ने दी है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments