खाद के लिए भटक रहे किसानों को पूर्व सीएम बघेल याद आ रहे  : भागवत साहू

खाद के लिए भटक रहे किसानों को पूर्व सीएम बघेल याद आ रहे  : भागवत साहू

 

राजनांदगांव  :  जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने कहा ने अपने एक जारी बयान में कहा कि इन दिनों हो रही मस्त बारिश से किसान गदगद हो रहे हैं और खेतों में पानी रोककर खाद और दवाई का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। इस दौर में सेवा सहकारी समितियों में डीएपी यूरिया आदि खाद की किल्लत होने से धान आदि की फसल को पोषक तत्व देने में कठिनाई हो रही है। किसानों को मौजूदा भाजपा सरकार को कोसना पड़ रहा है साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की याद आ रही है। जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समितियों में खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था प्रत्येक पंचवर्षीय में हो रही थी। लेकिन भाजपा सरकार में किसानों को पहले साल से तकलीफ होने लगी है आने वाले सालों में और क्या दशा होगी यह तो समय ही बताएगा।

श्री साहू ने आगे कहा कि इस बात का पूरा संदेह है कि सोसाइटियों के खाद भाजपा समर्पित व्यापारियों की दुकानों और उनके गोदाम में चोरी छुपे पहुंच रहे हैं। जिससे वह बड़ी मुनाफाखोरी करके मालामाल हो रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी भी शायद सत्ता पक्ष के दबाव में आकर  छापे की कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। और वहीं भाजपा की सरकार में किसान डीएपी खाद के लिए रोज सोसाइटीयों का चक्कर लगा रहे हैं। परंतु डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। रोपाई का समय है और खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। भाजपा सरकार में बड़े व्यापारियों को खाद उपलब्ध हो जाता है और सोसाइटी में खाद नहीं मिलने से किसान व्यापारी से अधिक दामों में खाद लेने विवश हो जाते हैं।  लेकिन आज फिर से भाजपा की सरकार में किसान अपनी किसानी के लिए खाद के लिए भटक रहे हैं। लेकिन किसान इस बात को समझ रहे हैं समय आने पर सत्ता सरकार को सबक सिखाएंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments