गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित नगर के पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय बलौदाबाजार में सन 2023- 24 में कक्षा 10 वी एवम् 12 वी में प्रथम बार अनुत्तीर्ण छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य नारायण प्रसाद साहू एवम प्रभारी शिक्षक प्रहलाद ध्रुव ने प्रवेश देने से मना कर दिया है जिसके कारण छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। छात्रा के पिता अनिल पटेल ने मीडिया को जानकारी में बताया कि उनकी बेटियों को स्कूल के प्राचार्य पुनः प्रवेश देने से मना कर ,ओपन परीक्षा फॉर्म भरने की नसीहत दे रहे हैं जिससे उनके बच्चों में निराशा ने जकड़ लिया है ,श्री पटेल ने आगे चर्चा में बताया कि वह अपने बेटियों तोषी पटेल एवम अंजू पटेल को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी के पास लिखित शिकायत लेकर पहुंचे हुए थे जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार को मोबाईल फोन कर करके बच्चियों को तत्काल भर्ती कराने निर्देशित किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार के द्वारा संस्था प्राचार्य नारायण प्रसाद साहू को नियमानुसार प्रवेश देने हेतु निर्देश दिया गया। जिसे लेकर प्राचार्य श्री साहू के पास बच्चियों को पुनः प्रवेश करने निवेदन किया गया। जिस पर प्राचार्य के द्वारा पुनः प्रवेश देने के लिए मना किये जाने की बात सामने आया और अनुत्तीर्ण छात्राओं को दोबारा प्रवेश देने का कोई नियम नहीं है कहकर वँहा से चले जाने को बोल दिया गया जिससे बच्चे एवं पालक हताश हो गए, इस तरह प्राचार्य नारायण प्रसाद साहू की मनमानी करने से बच्चियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
आपको बता दें कि एक तरफ भारत सरकार एवम राज्य सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चलाया बेटियों के सुनहरे भविष्य को संवारने की परिकल्पना को साकार करने प्रतिबद्ध है वही संस्था प्राचार्य नारायण प्रसाद साहू और परीक्षा प्रभारी प्रहलाद ध्रुव के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी प्रवेश नियम एवम जिला कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए निर्देश का अवमानना करते हुए उक्त छात्राओं को प्रवेश नहीं देकर मनमानी करने का आरोप लगाते छात्रों के पालको ने लगाया है इसके अलावा पालकों ने मुख्यमंत्री एवम स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से अपने बेटियों को उक्त विद्यालय में पुनः प्रवेश दिलाकर न्याय प्रदान करने की मांग किया है।वंही विद्यालय के प्राचार्य नारायण प्रसाद साहू ने बताया कि वह अभी मीटिंग में है बाद में इस विषय पर चर्चा करेंगे।शिक्षक प्रहलाद ध्रुव ने अपने ऊपर आरोप को निराधार बताते हुए पूरा मामला प्राचार्य पर छोड़ दिया है श्री धुव्र का कहना है कि वह प्रवेश लेने के लिए मना नहीं किये हैं प्राचार्य कर्ता धर्ता है।वह जैसे कहेंगे वैसे ही प्रवेश दे दिया जाएगा।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments